Galaxy S10 Lite बनाम Galaxy Note10 Lite: जानें कीमत और फीचर्स में है कितना अंतर




Galaxy S10 Lite बनाम Galaxy Note10 Lite अगर आप भी इनमें से एक हैं तो हम आपको इन दोनों फोन्स का फीचर कंपेरजन दे रहे हैं जिससे आप यह समझ पाएंगे कि दोनों के फीचर्स में क्या अंतर है



 


नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने भारतीय मार्केट में इस हफ्ते दो हैंडसेट्स लॉन्च किए गए हैं। एक Galaxy Note 10 Lite और दूसरा Galaxy S10 Lite है। इन्हें कई खास फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कीमत भी लगभग एक ही है। ऐसे में यूजर्स इस बात को लेकर जरूर कंफ्यूज होंगे कि आखिर दोनों फोन्स में अलग क्या है। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो हम आपको इन दोनों फोन्स का फीचर कंपेरजन दे रहे हैं जिससे आप यह समझ पाएंगे कि दोनों के फीचर्स में क्या अंतर है।


Galaxy S10 Lite बनाम Galaxy Note10 Lite: डिस्प्ले


Samsung Galaxy S10 Lite में सुपर एमोलेड प्लस Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है। यह 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस स्क्रीन के साथ आता है। फोन का पिक्सल रेजोल्यूशन 2400×1080 है। इसमें पंच-होल डिस्प्ले मौजूद है। साथ ही HDR10+ सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी गया है। वहीं, Galaxy Note 10 Lite की बात करे तो इसमें Infinity-O Super AMOLED एज टू एज डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2400 है। इसकी स्क्रीन 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इस सेगमेंट में देखा जाए तो ये दोनों ही फोन्स एक जैसे हैं। किसी भी फोन को कम या ज्यादा कहना गलत होगा।